मुख्यमंत्री चौहान ने दी केंद्रीय मंत्री तोमर को बधाई

 


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को उनकी जन्म वर्षगांठ पर बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने आज प्रात: दूरभाष पर केंद्रीय मंत्री तोमर को बधाई देते हुए उनके यशस्वी जीवन की कामना की।


 


24 घंटे में 10,956 नए मामले आने के बाद भारत बना कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश


पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,956 नए मामले आने के बाद भारत में शुक्रवार सुबह इसके 2,97,535 मामले हो गए और यूके को पछाड़कर भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश बन गया। यूके में अभी तक 2,92,860 मामले हैं। वहीं, 24 घंटे में 396 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 8,498 हो गई जबकि 1,41,842 सक्रिय मामले हैं। कश्मीर में लश्कर के तीन सहयोगी गिरफ्तार, 100 करोड़ की हेरोइन व