भोपाल। कांग्रेस 24 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए क्षेत्र के जातीय समीकरणों को टटोल रही है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर अशोकनगर, बामोरी और मुंगावली विधानसभा के कोआर्डिनेटर की बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री सचिन यादव से मुंगावली, विधायक संजय यादव से अशोकनगर और पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा से बामोरी का फीडबैक लिया गया। नाथ ने कहा कि हमारी सरकार के 15 महीने के कार्यकाल और भाजपा के 15 साल की कुशासन के बारे में जनता को बताएं। वर्तमान कोरोना संकट में जिस तरह से आम जनता परेशान है, उसे जनता के सामने रखें। जातीय समीकरण और विधानसभा की समस्याओं को वहां के मतदाताओं के सामने रखा जाए। तीनों विधानसभा में भाजपा के लगभग तय प्रत्याशियों बामोरी से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोकनगर से जजपाल जज्जी व मुंगावली से ब्रजेंद्र सिंह यादव की टक्कर में कांग्रेस स्थानीय और सर्वे में नाम आने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी।
उपचुनाव: कांग्रेस विधानसभावार जातीय समीकरणों को टटोलन में लगी, कमलनाथ