नगर संवाददाता, भोपाल। राजधानी में बेखौफ मनचलों का आंतक लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में एलएलबी की एक छात्रा सहित तीन युवतियों के साथ अश्लीलता करने के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की जल्द की बात कही जा रही है। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय पीड़िता थाना क्षेत्र में रहती है। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। रविवार की रात करीब नौ बजे घर के पास स्थित किराना दुकान से सामान खरीदकर लौट रही थी। रास्ते में अज्ञात युवक मिला जिसने अंधेरे में पीड़िता का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गया। वहीं टीटी नगर इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपने घर के बाहर टहल कर रही थी। इस दौरान महिला का पति घर के भीतर गार्डन में वॉक कर रहा था। इसी दौरान शरद व अशोक नाम के दो व्यक्ति वहां पर आ गए। उन्होंने महिला को रोका। शरद ने कहा कि अगर तुमने ग्वालियर में आपराधिक प्रकरण में गवाही दी तो तुझे जान से मार देंगे। महिला ने उसका विरोध किया तो अशोक ने महिला साथ अशलील छेड़छाड़ कर दीमहिला ने शोर मचाया तो महिला का पति बाहर आ गया। पति के बाहर आते ही छेडख़ानी करने व धमकी देने वाले शरद व अशोक मौके से भाग निकलेमहिला ने परिजनों के साथ थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राजधानी में जारी है मनचलों का आतंक । एलएलबी छात्रा सहित तीन महिलाओं से छेडखानी