मंत्री हर्ष यादव आज फाग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे


भोपाल। पहली बार भोपाल हाट में फाग महोत्सव के अंतर्गत 3 से 15 मार्च तक रेशम संचालनालय, सिल्क फेडरेशन और म.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड संयुक्त रूप से वस्त्र शिल्पियों को वस्त्रों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं। आमजन के लिए बड़े स्तर पर विविध आकर्षक डिजाइन के वस्त्रों के विक्रय की सुविधा हाट में उपलब्ध कराई जा रही है। फाग महोत्सव 2020 में मध्यप्रदेश सहित 10 राज्यों के करीब 80 दक्ष कारीगर भागीदारी कर रहे है। प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। फाग महोत्सव-2020 में प्रतिदिन खादी वस्त्र, फैशन शो और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।