ग्रैमी अवॉर्ड 2020 लुक पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
हि ना खान की हमेशा से ही प्रियंका चोपड़ा फेवरेट रही हैं। उन्होंने हमेशा प्रियंका के काम की सराहना की है। हिना, प्रियंका को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं। हिना खान ने पिछले साल कांस 2019 में अपना डेब्यू किया था। वे अपनी आने वाली फिल्म 'हैक्ड' के लिए वहां गई थीं। इसके बाद हिना खान नेप्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की थी और इस दौरान की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। फिल्म 'हैक्ड' के प्रमोशन में व्यस्त हिना खान से हाल ही में एक सवाल पूछा गया जो कि प्रियंका चोपड़ा की ग्रैमी अवॉर्ड ड्रेस से जुड़ा था। हिना खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि ऐसी ड्रेस पहनने के लिए आपको एलिगेन्स, ग्रेस और साहस चाहिए होता है। प्रियंका लोगों को खुलेआम चैलेंज करती हैं कि वे उनकी तरह ड्रेसेस पहनें। लोग उनके बारे में जो मर्जी बातें बना लें लेकिन प्रियंका परवाह नहीं करती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को उनकी ग्रैमी अवॉर्ड ड्रेस के लिए मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उनकी मां बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने इस ड्रेस को पहनने से पहले वे बेहद खूबसूरत दिखाई दी थीं। प्रियंका जिंदगी अपनी शर्तों और वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। यह उनकी और वह उसके साथ कुछ भी कर सकती हैं।