मोदी के नेत्तृव में भारत को मिली एक नई दिशा : ट्रम्प


अहमदाबाद.  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प ने सोमवार को मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, "हम 8 हजार मील का दौर तय करने के बाद यह बताने आए हैं कि अमेरिकियों को भारत से प्यार है। 5 महीने पहले अमेरिका ने आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। आज भारत ने हमारा दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में स्वागत किया है। खूबसूरत और नए मोटेरा स्टेडियम में आकर संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है।"उन्होंने कहा, "भारत का हमेशा हमारे दिल में विशेष स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन इस महान देश की यात्रा को भी रेखांकित करता है। वे उनके पिता के साथ चाय बेचते थे। वे इसी शहर में एक कैफेटेरिया में काम करते थे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में वे जीतकर आए हैं। आप सिर्फ गुजरात के लिए गर्व नहीं हैं, बल्कि आप इस बात के प्रतीक हैं कि भारतीय जो चाहें, उसे कैसे भी पूरा सकते हैं।


अद्भुत यात्रा के लिए शुक्रिया मेरे महान दोस्त पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रम्प  अहमदाबाद। दो दिवसीय भारत दौरे पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे गांधी आश्रम पहुंचे ट्रम्प दंपत्ति 'ने महात्मा गांधी को सूत से बनी माला अर्पण की और उनका चरखा भी चलाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने चरखे पर सूत किस प्रकार कांता जाता है, यह ट्रम्प । दंपत्ति को समझाया। गांधी आश्रम की विजिटर बुक में डोनाल्ड ट्रम्प ने लिखा 'टू माय ग्रेट फंड प्राइमिनिस्टर मोदी थेंक्यू' वंडरफूल विजिट।


पारिवारिक मिठास का  अहसासः मोदी   इसके पहले मोदी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि ट्रंप दंपत्ति का बेटीदामाद सहित भारत आना भारतअमेरिका के रिश्तों को पारिवारिक मिठास दे रहा है। आज हम दोस्ती का नया इतिहास लिख रहे हैं। मोदी ने भी भाषण की शुरुआत नमस्ते ट्रंप से की। इसे उन्होंने वहां मौजूद लोगों से दोहरवाया भी। इसी तरह मोदी ने जनता से 'इंडिया-अमेरिका फ्रैंडशिप, लांगलांग लिव' के नारे भी लगवाए। दोनों के भाषणों के बीच जनता ने कई बार ताली बजाकर खुशी का इजहार भी किया।


'दोनों देशों के बीच कारोबार 10 प्रतिशत बढा'  अमेरिकी राष्टपति ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे।हम ट्रेड डील को लेकर शुरुआती बातचीत के दौर में हैं। मुझे उम्मीद है कि हम एक अच्छी डील को आकार दे सकते हैं। हालांकि, वे बहुत टफ नेगोशिएटर हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 40 फीसदी बढ़ा है। भारत अमेरिका के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। भारत की तरक्की दुनिया के लिए भी फायदेमंद है। अमेरिका में हमने साबित कर दिया है कि रोजगार बढ़ाने के लिए बेवजह की ब्यूरोक्रेसी को खत्म किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसे ही प्रयास कर रहे हैं। दो साल पहले मोदी ने मेरी बेटी इवांका को ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट के लिए हैदराबाद में बुलाया थाइवांका आज भी यहां आई हैं।'


'अमेरिका में रह रहे भारतीय शानदार काम कर रहे'  अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'अमेरिका में रह रहे भारतीय भी बेहतरीन हैं। सबसे बड़े और सबसे श्रेष्ठ कारोबारियों हैं। टेक्नोलॉजी में वेइनोवेशन करते हैं। गुजरात भी भारतीय-अमेरिकियों की नजर से खासजगह है।अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए यह सबसे अच्छा वक्त चल रहा है। बेरोजगारी सबसे निचले स्तर पर है।हमारी सेना में बदलाव हुआहै।वे पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।हमदुनियाभर में हमारे सहयोगियों और दोस्ती को मजबूत कर रहे हैं।हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है।'


भारत-अमेरिका दो अलग देश लेकिन आत्मा एक जैसी  "मोदी से हर कोई प्यार करता है, लेकिन मैं आपको बता रहाहूं कि वे बहुत टफ हैं।जो देशअपने लोगों को सभी बंधनों से मुक्त रखता है और उन्हें उनके सपने पूरे करने देता है, वही देशमहान होता है। भारत ऐसे देशों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने लोगों पर भरोसा है। यह अच्छी बात है।हमारे दो देशों के बीच कुछ फर्क है, लेकिन हमारी आत्मा एक जैसी है। स्वामी विवेकानंद ने इसका एक बार जिक्र किया था। इसी आत्मबल के साथ भारत के लोग हिम्मत बनाए रखते हैं और पूरी दुनिया को एक नई रोशनी दिखाते हैं।" यहां का बॉलीवुड क्रिएटिविटी का उदाहरण है। भांगड़ा, रोमांस, ड्रामा और क्लासिक का एक उदाहरण दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म है। सचिन तेंडुलकर से लेकर विराट कोहली तक भारत महान खिलाड़ियों का देश है। सरदार पटेल को इस देश ने ऊंची स्टेच्यू बनाकर श्रद्धांजलि दी है। दिवाली को इस देश के लोग बुराई पर अच्छाई के जीत के पर्व के रूप में मनाते हैं। रंगों का खूबसूरत त्योहार होली है।भारत हर व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करने वाला देश है। यहां करोड़ों हिंदू-मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और बौद्ध एकसाथ रहते हैं।"


'हेलिकॉप्टर डील को मंजूरी'  ट्रम्प ने कहा 'हमें साबरमती आश्रम जाने मौका मिला। यह महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह का प्रतीक है। अब हम आपके देश की सबसे खूबसूरत धरोहर ताजमहल को देखने जाएंगे। यह दौरा बताता है कि जब दो देशों के नेता अपने देश की जनता के हितों आगे रखते हैं तो दो देशों के बीच मजबूत गठबंधन उभरकर सामने आता है।हम दुनिया के सबसे बेहतरीन हेलिकॉप्टर, रॉकेट, फाइटरप्लेन बनाते हैं। 3 अरब डॉलर मूल्य के हेलिकॉप्टरहम भारत की सेना को देने रहे हैं। भारत हमारा बड़ा डिफेंस पार्टनर है। हम दोनों देश एकसाथ भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में संप्रभुता को बनाए रखने का काम करेंगेहम इस्लामिक टेररिज्मखत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।आज आईएसआईएस का खात्मा हो चुका है। हमने उसे सौ फीसदी नेस्तनाबूद कर दिया है।"