न्यूज़ ऑफ़ हाफ डे संवाददाता
दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह दुनिया के कई देशों में देखा गया। भारत के अलावा ये ग्रहण एशिया के कुछ देश, अफीका, ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई दिया। भारत में ग्रहण सुबह 8:04 बजे शुरू हुआ और 10:56 बजे खत्म हुआ। ये करीब 2:52 घंटे तक रहा। इस दौरान इसे मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मैसूर, कन्याकुमारी समेत देश के कई शहरों में देखा गया। अधिकतम स्थानों पर आंशिक ग्रहण दिखाई दिया, लेकिन केरल के कारगोड़ा, महाराष्ट्र के मुंबई और यूएई के दुबई में चंद्रमा ने सूर्य को ढक लिया और रिंग ऑफ फायर की स्थिति नजर आई। ग्रहण को देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी केरल के कोझिकोड पहुंचे थे, हालांकि बादलों की वजह से वे उसे नहीं देख सके और उन्हें स्क्रीन पर देखकर संतोष करना पड़ा। जिसके कुछ फोटोज उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किए।
मोदी ने केरल के कोझीकोड से तस्वीरें शेयर की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी सूर्य ग्रहण देखने की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बादल छाए रहने की वजह से वे ग्रहण को स्पष्ट तौर पर नहीं देख पाए, लेकिन लाइव स्ट्रीम के जरिए उन्होंने केरल के कोझिकोड में सूर्य ग्रहण देखा। इस पोस्ट पर एक यूजर ने प्रधानमंत्री का मजाक बनाने की कोशिश की। हालांकि, मोदी ने हाजिरजवाबी दिखाते हुए रिप्लाई किया और सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया।।