तीन प्रदेशों में अध्यक्ष बदले दिल्ली में मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव और मणिपुर में टिकेंद्र सिंह अध्यक्ष बने

नई दिल्ली। मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से मंगलवार को हटा गया है। तिवारी की जगह अब आदेश गुप्ता को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी मनोज तिवारी को सोमवार को तब हिरासत में ले लिया गया था, जब वे कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तिवारी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार कोरोना से सक्षम नहीं दिख रही है इसलिए दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे मनोज तिवारी ने राजघाट के पास धरना दिया था। यहां दिल्ली भाजपा के महामंत्री कुलजीत चहल और अशोक गोयल भी मौजद थे। दिल्ली पुलिस ने इन सबको हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तिवारी सहित उनके साथ के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर थाना प्रसाद नगर ले गई।