भोपाल, संवाददाता। राजधानी में संभागायुक्त कार्यालय के ऊपर रहने वाले सहकारिता विभाग का निरीक्षक और उनकी बेटी भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद कोहेफिजा थाने के पास स्थित पूरे संभागायुक्त कार्यालय को सैनिटाइजेशन कराकर तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इधर, सहकारिता निरीक्षक के संपर्क में आने वाले 20 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं दफ्तर में काम करने वाले 30 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार तक आने की संभावना है। उपायुक्त सहकारिता विनोद सिंह ने बताया कि उनका भी सैंपल लिया गया है। बता दें आई। जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव कि सहाकारिता निरीक्षक का आई एसडीएम बैरागढ़ मनोज निवास स्थान नेहरू नगर में है। उपाध्याय ने तत्काल पूरे दफ्तर का इनके घर के आसपास भी लोग सैनिटाइजेशन कराया और सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। क्षेत्र में के सैंपल लेने की व्यवस्था की। सैंपलिंग के दौरान सहकारिता बता दें कि प्रदेश की राजधानी निरीक्षक का भी सैंपल लिया गया भोपाल के नेहरू नगर व कोटरा था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सुल्तानाबाद क्षेत्र में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को 16 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को फिर इस क्षेत्र में पांच नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दूसरी ओर पुराना भोपाल स्थित कम्मू का बाग क्षेत्र में आठ नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अशोका गार्डन में छह, बीडीए कॉलोनी में _पांच, टीटी नगर में चार सहित अन्य क्षेत्रों में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। 51 नए पॉजिटिव मरीजों में से 33 मरीज तो सिर्फ पुराने भोपाल के हैं। इस तरह शुक्रवार को कुल 52 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक राजधानी में 1860 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
भोपाल में मिले 52 नए मरीज सहकारिता निरीक्षक और उनकी बेटी को कोरोना