भोपाल। पूर्व सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो बदल लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से भाजपा हटा दिया है। इसके स्थान पर उन्होंने जनता का सेवक और क्रिकेट प्रेमी लिखा है। इसके बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सिंधिया ने अपने प्रोफाइल में भाजपा जोड़ा ही नहीं था। हालांकि इसपर भाजपा या
सिंधिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 18 साल तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद सिंधिया ने 10 मार्च भाजपा का दामन थामा था। पार्टी में उनके आने के बाद समर्थकों को शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल करने और उन्हें केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। लेकिन खबरें आ रही हैं कि उनके समर्थक पूर्व विधायकों को उपचुनाव का टिकट देने में भाजपा आनाकानी कर रही है।