सियासी उठापटक के 24 घंटे बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया


मध्य प्रदेश: जीतू पटवारी ने शिवराज को जन्मदिन की बधाई दी, कहा


इंसान में राम और राक्षस के रूप राम बनने की कोशिश करें


भोपाल। मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक के बाद गुरुवार सुबह से कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और तंज कसा- भगवान उन्हें लंबी उम्र दे, इंसान में राक्षस और रावण दोनों के गुण होते हैं। वे राम बनने की कोशिश करें। पटवारी यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2 दिन से चल रहे पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के सूत्रधार और मास्टरमाइंड शिवराज सिंह चौहान हैं। वे अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में जिस होटल में कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को रखा गया था वहां गुंडे तैनात किए गए थे। प्रदेश में कमलनाथ की सरकार है। भाजपा और शिवराज की सोच जहां खत्म होती है,  वहां से कमलनाथ की सोच शुरू होती है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। भाजपा के पास इतना कालाधन है कि इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। विधायकों को 50-50 करोड़ रुपए ऑफर किए जा रहे हैं। पटवारी ने आज कहा कि हमारे सभी विधायकों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी के षड़यंत्र को बेनकाब किया है। बीते 2 तीन दिनों में जो घटनाक्रम हुआ, उसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री कमलनाथ को थी और पूरी प्रक्रिया भाजपा को बेनकाब करने के लिए अपनाई गई। दिल्ली से लौटे 6 विधायकों समेत सभी ने मिलकर भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। हमारे सभी नेता एकजुट हैं। राज्य सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा की 3 सीटों में से 2 कांग्रेस के कब्जे में आएंगी। पार्टी उम्मीदवार हाईकमान तय करेगा।


कमलनाथ मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, गोविंद सिंह ने कहाइस्तीफा दे मंत्री प्रदीप जायसवाल


भोपाल। कमलनाथ सरकार सियासी उठापटक के बाद असंतोष समाप्त करने लिए मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। इससे पहले दिग्विजय और सिंधिया समर्थक कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती । इसके बाद सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसमें ऐंदल सिंह कंषाना और बिसाहू लाल सिंह का नाम शामिल । दिग्विजय सिंह ने कहा है कि लापता विधायकों के परिजन पुलिस में मामला दर्ज करा सकते हैं। सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदीप जायसवाल से इस्तीफा देने कहा है।