प्रशासनिक संवाददाता,भोपाल जनसम्पर्क एवं आध्यात्म मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार नर्मदा परिक्रमा पथ सर्वसुविधायुक्त बनाएगी। इसके लिये शीघ्र ही ट्रस्ट गठित किया रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट माध्यम से नर्मदा नदी के तटोंपरिक्रमा स्थल और मंदिरों जीर्णोद्धार किया जाएगा। शर्मा इंदौर में नार्मदीय समाज के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे कार्यक्रम में उन्होंने समाज में अच्छा काम करने वालों का सम्मान किया। मंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करती है। इसलिये पुजारियों का मानदेय तीन गुना तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहाकि बुर्जुग समाज की सम्पदा हैं। उनके ज्ञान, अनुभव और तपस्या से नई पीढ़ी को सीखना चाहिये। श्री शर्मा ने समारोह में प्रो. बालकृष्ण निलोसे और प्रभाकर चौरे को लाईफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया।
जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा द्वारा पत्रकार विश्वेश्वर दयाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त भोपाल | अध्यात्म, जनसम्पर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने पत्रकार विश्वेशर दयाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री शर्मा ने कहा कि पत्रकार विश्वेश्वर दयाल शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर दयाल शर्मा के निधन पर शोक
भोपाल । मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर दयाल शर्मा के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री अपने शोक संदेश में कहा कि शर्मा अपने पत्रकारिता दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक मग्न परिजनों, मित्रों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।