2021 की पहली छमाही में हो सकता है चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

नई दिल्ली । सरकार ने संसद में यह जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण का संभावित कार्यक्रम 2021 की पहली छमाही में कार्यान्वित करने की योजना है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा रविकुमार डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि चंद्रयान-3 की तैयारी इससे पहले प्रक्षेपित चंद्रयान-2 से सबक लेते हुए की गई है। इसमें खासतौर पर डिजाइन, क्षमता उन्नयन सहित अन्य बातों का ध्यान रखा गया है। मालम हो कि पिछले साल ISRO ने चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था। हालांकि इस मिशन के तहत विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर उतरने से पहले ही संपर्क टूट गया था। हाल ही में के प्रमुख के। सिवन ने बताया था कि सरकार की मंजरी के बाद चंद्रयान-3 की परियोजना पर काम जारी है। उन्होंने यह भी बताया था कि इसे अगले साल 2021 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसरो प्रमुख ने कहा था कि हमने चंद्रयान-2 पर अच्छी प्रगति की है, भले ही हम सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर सके, ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है, इसके अगले 7 वर्षों के लिए विज्ञान डेटा का उत्पादन करने के लिए कार्य किया जा रहा है