पेटोल की कीमत स्थिर डीजल हुआ सस्ता

 



 मुंबई। पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल की कीमत पिछले 4 दिनों से स्थिर है। डीजल की कीमत में जरूर बदलाव हुआ है। डीजल 5 पैसे सस्ता हो गया है। कल भी डीजल 5 पैसे सस्ता हुआ था। 14 फरवरी शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल के दाम 4 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 71.94 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह डीजल की कीमत में 5 पैसे की गिरावट आई है। डीजल 64.77 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में भी 4 दिन से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 77.60 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम कल के मुकाबले 5 पैसे सस्ता होकर 67.87 रुपए प्रति लीटर है। ऐसे ही कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमत में 4 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 74.58 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 5 पैसे सस्ता होकर 67.09 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम 4 दिन से स्थिर हैं। मुकाबले 5 पैसे सस्ता होकर 67.87 रुपए