एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तो दूसरे को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर गर्व
अहमदाबाद (गुजरात) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिन के भारत दौरे पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे।वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने यहां मौजूद 1.25 लाख लोगों को संबोधित किया। स्वागत भाषण में मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच विविधता एक मजबूत रिश्ते का आधार है। एक देश के पास स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है तो दूसरे के पास स्टैच्यू ऑफ यूनिटी। इस कार्यक्रम के लिए अमेरिका से 1000 एनआरआई भी गुजरात पहुंचे हैं।
हम दनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र' सबसे बड़े लोकतंत्र' मोदी ने कहा, "मैंने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम से अमेरिका यात्रा की शुरुआत की थी।आज ट्रम्प नमस्ते ट्रम्प से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प का परिवारप्लेन से उतरने के बाद सीधे साबरमती आश्रम गया और यहां आया।गुजरात की धरती में आपका स्वागत है। ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। एयरपोर्ट से स्टेडियम तक भारत की विविधता ही नजर आई। ट्रम्प परिवार का यहां आना दोनों देशों के लिए घनिष्टता की मिठास दे रहा है। इस कार्यक्रम का नाम नमस्ते का मतलब भी बहुत गहरा है। ये दुनिया की प्राचीनतम भाषा में से एक संस्कृत का शब्द है। इसका मतलब है कि हम किसी व्यक्ति के भीतर मौजूद आत्मसम्मान का नमन करते हैं। राष्टपति ट्रम्प आप उस भूमि पर है, जहां 5 हजार साल पुरानी प्लांड सिटीधौलावीरा और लोथल पोर्ट रहा है। आज आप विविधता से भरे भारत में हैं।''भारत और अमेरिका के बीच विविधता मजबूत रिश्ते का आधार है। एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का गौरव है तो दूसरे को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटि का गर्व है। मुझे खुशी है कि ट्रम्प की लीडरशिप में दोनों देशों के रिश्ते गहरे हुए हैं। यह एक नया अध्याय है। जो विकास और संप्रभुता को मजबूत करेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने जो किया है। दुनिया उसे अच्छे से जानती है।