प्रदेश अध्यक्ष ने की जनजागरण अभियान की समीक्षा 


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए सीएए को लेकर चल रहे जनजागरण अभियान की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस देश में लगातार दुष्प्रचार को लेकर देश और प्रदेश में लगभग हर जिलों में कानून के समर्थन में रैलिया आयोजित हुई। नागरिक संशोधन कानून पर जनजागरण, रैलिया, प्रबुद्धजन सम्मेलन, हस्ताक्षर अभियान एवं प्रधानमंत्री जी को आभार के कारण भारत विरोधी ताकतों को हौसले पस्त हो गए है। राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से कांफ्रेसिंग में कहा कि पार्टी ने मिस कॉल 8866288662 के जरिए लेखा-जोखा एकत्र करने की महत्वपूर्ण योजना बनाई है। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह जी ने जबलपुर के विराट आयोजन में उपस्थित लाखों लोगां की उपस्थिति मे स्वयं मिस कॉल कराए। इसलिए हम जिस भी स्थान पर, जिस भी आयोजन में शामिल हों, वहां मिस कॉल कराने की योजना को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखे। उन्होंने कहा कि जनता के मन में हमारे नेतृत्व को लेकर विश्वास का भाव है। उनके द्वारा लिए गए निर्णय को जनता स्वीकार कर रही है। और यही कारण है कि न सिर्फ सीएए का जनता समर्थन कर रही है बल्कि सीएए के विरोधियों को करारा जवाब देने के लिए बडी सख्या में लोग स्वतः ही आगे आ रहे है। उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपुत, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह डाबी, सह संयोजक पवन दुबे उपस्थित थे।