सीएए-एनआरसी विरोध तिरंगे और गांधी टोपी के साथ निकला कांग्रेस का शांति मार्च


संविधान बचाने के लिए सभी इसका विरोध करें : सीएम


 हाफ डे राजनीतिक संवाददाता,भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में कांग्रेस का शांति मार्च रंगमहल चौराहे से शुरू हो चुका है जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं। रौशनपुरा चौराहे पर एक जनसभा रखी गई है। राज्य सरकार के मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद हैं। पैदल मार्च रंगमहल चौराहे से दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जो मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने समाप्त होगा। इसमें हजारों की संख्या में गांधी टोपी पहने और हाथों में तिरंगा लेकर मार्च में साथ चल रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि आज देश कठिनतम दौर से गुजर रहा है। जहां जनता की वास्तविक समस्याओं को सुलझाने के बजाए केंद्र रोज नए-नए ऐसे मुद्दे ला रहा है, जिनके कारण भारत की सामाजिक समरसता पर गंभीर प्रहार हो रहे हैं। सीएए और एनआरसी जैसी अवधारणाओं के माध्यम से भारतीय संविधान की उस मूल भावना को आहत किया जा रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से यह अभिव्यक्त किया गया है कि जाति, धर्म और भाषा के आधार पर भारत के नागरिकों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। यह हम सब भारतीयों का परम कर्तव्य कि हम उस संविधान की रक्षा करेंइसी भावना के अनुरूप संविधान बचाने के लिए शांति मार्च निकालकर इस कानून का विरोध कर रहे हैं।